नोएडा: सेक्टर-56 में डेढ़ महीने से पानी गायब: बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे, रसोई में बूंद-बूंद पानी नहीं
नोएडा: दिल्ली एयरपोर्ट में तैनात टेक्निकल इंजीनियर एनसीआर में ऑनलाइन चला रहा था नशे का कारोबार, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार में गांजे की ऑनलाइन तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
खास खबर: 7 नवंबर को नोएडा में वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अफसर
नोएडा के सीईओ ने दीपावली से पहले किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, 72 जगहों पर व्यवस्था असंतोषजनक, अफसरों को डांटा, 10 दिनों में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
स्पेशल स्टोरी: ओखला पक्षी अभयारण्य में दुर्लभ व्हाइट स्टॉर्क( सफेद सारस) की मध्य एशियाई उप-प्रजाति दिखी, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

खास खबर: 7 नवंबर को नोएडा में वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अफसर

-सेक्टर-126 यमुना घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण,

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
नोएडा में दीपावली से पहले वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुलिस अधिकारी और आयोजन से जुड़े सदस्य सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत यमुना घाट पर पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र और एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ घाट का निरीक्षण किया। उनके साथ आयोजन समिति के सदस्य शनि मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मान सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने आगामी छठ पूजा और यमुना आरती के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी सुरक्षा प्रबंध समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने कहा कि वह श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *