नोएडा: सेक्टर-56 में डेढ़ महीने से पानी गायब: बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे, रसोई में बूंद-बूंद पानी नहीं
नोएडा: दिल्ली एयरपोर्ट में तैनात टेक्निकल इंजीनियर एनसीआर में ऑनलाइन चला रहा था नशे का कारोबार, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार में गांजे की ऑनलाइन तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
खास खबर: 7 नवंबर को नोएडा में वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अफसर
नोएडा के सीईओ ने दीपावली से पहले किया सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण, 72 जगहों पर व्यवस्था असंतोषजनक, अफसरों को डांटा, 10 दिनों में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
स्पेशल स्टोरी: ओखला पक्षी अभयारण्य में दुर्लभ व्हाइट स्टॉर्क( सफेद सारस) की मध्य एशियाई उप-प्रजाति दिखी, पक्षी प्रेमियों में उत्साह

नोएडा: दिल्ली एयरपोर्ट में तैनात टेक्निकल इंजीनियर एनसीआर में ऑनलाइन चला रहा था नशे का कारोबार, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार में गांजे की ऑनलाइन तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा। लोकसत्य।
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने व्हाट्सऐप के माध्यम से गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 12 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

डीसीपी नोएडा प्रीति यड्सव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 4 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सूचना पर सेक्टर-57 के मेडिसिन कट इलाके से सुमित राघव (36 वर्ष, निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद बैग में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के नाम वाले छोटे पैकेट मिले। इन्हें खोलने पर अंदर 1 किलो 900 ग्राम गांजा निकला। पूछताछ में सुमित ने बताया कि गांजा उसे मनीष कुमार झा सप्लाई करता था, जिसे वह व्हाट्सऐप पर लोकेशन प्राप्त कर फ्लैट, पीजी, हॉस्टल और कॉलेज के छात्रों को पहुंचाता था। पैसे ऑनलाइन मनीष के खाते में जाते थे।

सुमित की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-56 के ईएसआई कॉलोनी के पास से मनीष कुमार झा (33 वर्ष, मूल निवासी समस्तीपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मनीष दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक्निकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताया गया। आरोपियों का एक साथी अमित गांजे की तस्करी के मामले में गुवाहाटी जेल में बंद है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी 25 से 30 ग्राम के पैकेट बनाकर ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के नाम वाले पैकेट में रखकर सप्लाई करते थे, ताकि डिलीवरी के दौरान संदेह न हो। बरामदगी में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP16EK-8771), दो मोबाइल फोन और 42 प्रिंटेड पैकेट भी शामिल हैं।

थाना सेक्टर-58 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 385/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *