नोएडा-दादरी-जेवर में मतदेय स्थलों का नया बंटवारा मंजूर, केंद्र बढ़े-स्थल घटे

गौतमबुद्धनगर। नोएडा खबर डॉट कॉम।
निर्वाचन आयोग ने जनपद की तीनों विधानसभाओं में मतदेय स्थलों के सम्भाजन को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के अनुसार अब जिले में कुल 766 मतदान केंद्रों पर 1926 मतदेय स्थल होंगे।
डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी की गई। 21 और 26 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें हुईं। इसके बाद 27 अक्टूबर को प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया था, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया।
पुरानी और नई व्यवस्था की तुलना

विवरण
पहले
अब
अंतर
मतदान केंद्र
743
766
+23
मतदेय स्थल
2024
1926
-98
नए केंद्र
—
32
—
नए मतदेय स्थल
—
12
—
घटाए गए केंद्र
—
09
—
घटाए गए मतदेय स्थल
—
110
—

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति

  • 61-नोएडा: 234 मतदान केंद्र, 784 मतदेय स्थल
  • 62-दादरी: 328 मतदान केंद्र, 747 मतदेय स्थल
  • 63-जेवर: 204 मतदान केंद्र, 395 मतदेय स्थल

अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों की सहमति से ही यह फाइनल सूची तैयार की गई है। अब मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की यह संख्या अंतिम मानी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *