नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मौजूद रहे। बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की तैयारी, संगठनात्मक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
नवाब सिंह नागर ने कहा कि एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ जुट जाएँ। हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मतदाताओं से निरंतर संपर्क करे, नए मतदाता जोड़े और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित कराने में भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक वर्ग समाज के प्रबुद्ध और जागरूक वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना होगा। उन्होंने संगठन की शक्ति को सफलता का आधार बताते हुए बूथ स्तर तक समन्वय, मतदाता संपर्क, सूची के सत्यापन और नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
महेश चौहान ने कहा कि भाजपा नोएडा महानगर आगामी एमएलसी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जिम्मेदारी निष्ठा और समर्पण से निभानी होगी। उन्होंने संगठन के अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में क्षेत्रवार जिम्मेदारियों, मतदाता संपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा मनीष शर्मा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।बैठक में उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, संजय बाली, चुनाव संयोजक सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, डिंपल आनंद, महेश अवाना, नरेश शर्मा, राजेंद्र अवाना, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, राजकुमार बंसल, पंकज झा, बबलू यादव, मीनाक्षी चौहान, प्रज्ञा शर्मा, मनीष वाल्मीकि, मुक्तानंद प्रधान, भूपेश चौधरी, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावर, रामनिवास यादव, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, सुनीता शर्मा, अनुभूति टंडन, कल्लू सिंह, साईमा चौधरी, रोशनी सिंह, दीपक शर्मा, पीसी पंचोली, विनय गुप्ता, बच्चेलाल सिंह, विनोद पारीक, प्रवीण झा, गोपाल गौड, राहुल सक्सेना और उत्कर्ष सिन्हा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।