गौतमबुद्धनगर: आप वोटर बनने के पात्र हैं और आपका नाम वोटर लिस्ट में नही हैं तो प्रशासन ने बनाई अफसरों की टीम, ढूंढकर बनायेगे वोटर

नोएडा।नोएडा खबर डॉट कॉम।
जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे इस अभियान में मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र मतदाताओं के पंजीकरण पर चर्चा हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारियों और डिप्टी कलेक्टरों को विधानसभावार नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे प्रतिदिन आरडब्ल्यूए और एओए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें तथा कॉलेजों का दौरा कर पात्र युवाओं और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सुपरवाइजरों के काम की रोजाना समीक्षा करने और हर बीएलओ के जरिए क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। नागरिकों को बताया गया कि वे ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *