ग्रेटर नोएडा: नशे के कारोबारियों के ऑनलाइन डिलीवरी सिस्टम में पुलिस ने किया छेद, वेयरहाउस में पकड़ा गया 20 किलो गांजा

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
मादक पदार्थों की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले गिरोह के सिस्टम में थाना बादलपुर पुलिस ने बड़ा छेद कर दिया है। गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को ग्राम धूममानिकपुर स्थित एक डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से दो पैकेटों में करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस को सूचना मिली कि डिलीवरी कंपनी के वेयरहाउस से गांजा की खेप भेजी जा रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। दोनों पैकेटों की स्कैनिंग में गांजा होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि यह खेप ओडिशा से बुक होकर दिल्ली भेजी जा रही थी। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने कहा, “मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। थाना बादलपुर की टीम ने गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। हम ऐसे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *