लखनऊ। नोएडा खबर डॉट कॉम।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से जुड़े आधे दर्जन से ज्यादा अफसर शामिल हैं।
नोएडा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें सहारनपुर मंडल की अपर आयुक्त बनाया गया है। बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा प्राधिकरण की नई ACEO बनाया गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा की ACEO बनाया गया है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ACEO प्रवीण वर्मा को भी ग्रेटर नोएडा का ACEO बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की ACEO श्रीलक्ष्मी वी.एस. को विशेष सचिव, महिला कल्याण विभाग में तैनात किया गया है।
यमुना प्राधिकरण
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को YEIDA का ACEO बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को YEIDA का ACEO बनाया गया है। फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य (शोहन वैश्य) को YEIDA का ACEO बनाया गया है।
YEIDA के ACEO राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
शैलेन्द्र कुमार सिंह को अलीगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक कसावट और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर किया गया है।
