नोएडा।नोएडा खबर डॉट कॉम।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत थाना सूरजपुर में 83 वाहनों की नीलामीपुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सूरजपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ के अंतर्गत धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त 83 वाहनों की नीलामी की।
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना सूरजपुर परिसर में इन वाहनों की नीलामी आयोजित की गई। इनमें 48 दोपहिया, 32 तिपहिया और 3 चारपहिया वाहन शामिल थे। नीलामी से पूर्व सभी वाहनों का मूल्यांकन किया गया और इच्छुक बोलीदाताओं से 2-2 लाख की धरोहर राशि ली गई।न्यूनतम बोली 3 लाख से शुरू हुई और अंतिम सर्वाधिक बोली मोहम्मद आकिल के पक्ष में 14 लाख 75 हजार पर ठहरी। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेंट्रल नोएडा, प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर, आरआई टेक्निकल, परिवहन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।यह नीलामी गौतमबुद्धनगर पुलिस की ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ अभियान के तहत जब्त वाहनों को समय पर निपटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
