खास खबर: छठ पूजा पर नोएडा में दो दिन वाहनों का डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
छठ पूजा के दौरान यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला किया है।छठ घाट मुख्य रूप से कालिंदी कुंज (यमुना नदी), कुलेसरा हिंडन नदी पुल, चोटपुर/बहलोपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए पर बने हुए हैं। इन क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

डायवर्जन इस प्रकार रहेगा:

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर की तरफ जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर मोड़ा जाएगा। ये वाहन डीएनडी या चिल्ला होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • सूरजपुर से कुलेसरा/फेस-2 की ओर जाने वाले वाहनों को कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की तरफ भेजा जाएगा। ये बिसरख गोलचक्कर होते हुए आगे जा सकेंगे।
  • फेस-2 से हिंडन नदी की तरफ जाने वाले वाहनों को ककराला की ओर मोड़ा जाएगा।
  • किसान चौक और पर्थला के बीच आवागमन को भी बिसरख-सोरखा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

आपातकालीन वाहन (एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड) बिना रुकावट के गुजर सकेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।ट्रैफिक संबंधी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *