नोएडा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल यूपी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम से मिला, विधानसभा चुनावों की तैयारी और संगठन मजबूत करने के निर्देश

-गठबंधन में नोएडा सीट मिलने पर मजबूत संगठनात्मक प्रत्याशी ही लड़ेगा, भाजपा को हराने का दावा
नई दिल्ली/नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम से एआईसीसी में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की पूरी तैयारी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर गठबंधन में नोएडा सीट कांग्रेस को मिलती है, तो उस सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी कांग्रेस संगठन का मजबूत कार्यकर्ता ही होगा।
राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए आप लोग जी-जान से तैयारी करें। भाजपा जैसी फिरकापरस्त सरकार को कांग्रेस ही हरा सकती है।आज की इस मुलाकात में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर पवन शर्मा, हापुड़ कॉर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा, पीसीसी यतेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर, वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, दुष्यंत नागर, राहुल पाण्डेय, शिवानी पवार और महकार सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *