नोएडा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक: 29 नवंबर को जेवर फलेदा कट पर महापंचायत का ऐलान

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मंगलवार को नोएडा महानगर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 29 नवंबर को जेवर के फलेदा कट पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा करना था।
बैठक में बताया गया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के किसानों के प्रमुख मुद्दे—आबादी, 10 प्रतिशत प्लॉट, यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लॉट और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर पिछले 17 महीनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। सरकार और प्राधिकरण की ओर से कोई ठोस सुनवाई न होने से किसानों में गहरा रोष है।राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 29 नवंबर को फलेदा कट, जेवर में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि नोएडा महानगर से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता महापंचायत में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान ने कहा, “देश की 80 प्रतिशत आबादी किसानों की है, फिर भी वे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं। हमारे वोट से एमपी, एमएलए, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनते हैं, लेकिन किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। यह शर्मनाक है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।”
बैठक में संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, संजीव चपराना, रामवीर तंवर, इंद्र प्रधान, जीत सिंह, अजय नागर, अंकित अवाना, उमेश पाल, सुधीर ठाकुर, अरुण दादा, विवेक कुमार, शोभित अवाना, मनोज प्रजापति, आकाश अवाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *