नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने कोहरे और धुंध के मौसम में दुर्घटनाओं से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर गति सीमा घटा दी है।अब 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक जिन गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, उनकी स्पीड लिमिट घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।
यीडा के महाप्रबंधक (परियोजना) ने जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड को पत्र लिखकर ये निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि कोहरे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए यूपी के दूसरे एक्सप्रेसवे की तरह यहाँ भी स्पीड कम की जा रही है।
नए नियम के अनुसार:
- एक्सप्रेसवे पर नई स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए जाएंगे।
- कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स वाले पैम्फलेट टोल प्लाजा, एंट्री-एग्जिट और रोड साइड फैसिलिटी पर बाँटे जाएंगे।
- टोल प्लाजा पर माइक से घोषणाएं की जाएंगी।
- रेडियो पर भी कोहरे में ड्राइविंग के निर्देश प्रसारित कराए जाएंगे।
इसके अलावा रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने, एंट्री-एग्जिट पर फॉग लाइट लगाने और सप्ताहांत में टोल प्लाजा पर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।येडा ने जेपी इन्फ्राटेक से कहा है कि ये सभी काम जल्द पूरे किए जाएँ और रिपोर्ट प्राधिकरण को भेजी जाए।
