नोएडा हाट में 23 से 29 सितम्बर तक लगेगी ओडीओपी प्रदर्शनी
1 min read
-वोकल फोर लोकल” की अवधारणा पर ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए नोएडा हॉट में ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी का होगा आयोजन।
-नोएडा हॉट सेक्टर 33 में 23 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक लगेगी ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी।
नोएडा, 22 सितम्बर।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गौतम बुद्ध नगर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एम.एस.एम.ई. विभाग द्वारा ”वोकल फोर लोकल” की अवधारणा पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में ओ.डी.ओ.पी. उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के उद्देश्य से ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी 23 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक नोएडा हॉट सेक्टर 33 नोएडा में आयोजित होगी, जिसमें जनपद के ओडीओपी उत्पाद रेडीमेड गारमेंट्स एवं टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स के साथ-साथ हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित एवं विपणित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद (राज्यसभा) के कर कमलों द्वारा 23 सितंबर की सुबह 11:00 बजे नोएडा हॉट सेक्टर 33 में किया जाएगा। अतः इस आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी का लाभ उठाएं।
3,551 total views, 2 views today