नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आरटीआई में खुलासा, नमामि गंगे पर 8 साल में खर्च हुए 18325 करोड़ रुपये

1 min read

नोएडा, 9 अक्टूबर।

भारत सरकार की महत्वकांशी योजना नमामि गंगे कायाकल्प परियोजना में अबतक 18325 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं , यह जानकारी शहर के समाजसेवी श्री रंजन तोमर की आरटीआई से प्रकाश में आई है।

गौरतलब है कि श्री तोमर ने जल शक्ति मंत्रालय से 2014 यानि योजना के उद्गम से अब तक का ब्यौरा माँगा था , जवाब में मंत्रालय कहता है कि 2014 – 15 में 2053 करोड़ रुपए इस परियोजना के लिए खर्च हुए , जबकि 2015 -16 में यह आंकड़ा 1650 करोड़ का रहा , 2016 -17 में 1675 करोड़ , 2017 -18 में अचानक बजट 3023 . 42 करोड़ जा पहुंचा , 2018 -19 में 2370 करोड़ , 2019 -20 में 1553 . 44 करोड़ जबकि 2020 -21 में यह 1300 करोड़ रहा , 2021 – 22 में खर्चा 1900 करोड़ रहा , जबकि इस वर्ष यानि 2022 -23 में इसका बजट 2800 करोड़ प्रस्तावित है।

नमामि गंगे परियोजना की सफलता
इस कार्यक्रम ने 28 रिवर-फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, 33 एंट्री-लेवल प्रोजेक्ट्स के निर्माण, आधुनिकीकरण और 182 घाटों के नवीनीकरण और 118 श्मशान घाटों का निर्माण किया है।

घाटों और नदी की सतह पर ठोस कचरा तैर रहा है जो प्रमुख समस्याओं में से एक है। इस समस्या के समाधान के लिए नमानी गंगे ने 11 स्थानों पर नदी की सतह की सफाई परियोजनाओं की शुरुआत की।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा ग्राम एक अन्य परियोजना है। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय (MoDWS) ने 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के तट पर स्थित 1,674 ग्राम पंचायतों की पहचान की है। 5 गंगा बेसिन राज्यों की 1,674 ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण के लिए MoDWS द्वारा 578 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। परियोजनाओं के तहत 15,27,105 शौचालयों में से 8,53,397 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।

इन कार्यों से लगता है की परियोजना ने कई महत्वपुर्ण आयाम हासिल किये हैं लेकिन कुछ कमियां भी रही हैं , जिन्हे ठीक करना ज़रूरी है जैसे फण्ड का पूर्ण उपयोग न होना , अपने ही समयबद्ध लक्ष्यों को न हासिल कर पाना , गंगा का स्वच्छ न हो पाना , कित्नु बड़ी परियोजनाओं में हमें संयम भी बनाये रखना होता है , उम्मीद है की हम जल्द ही गंगा को पूर्ण रूप से स्वच्छ पाएंगे।

 9,281 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.