नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना अथॉरिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर प्लाट के नाम पर सैंकड़ों लोगों से करोड़ो रूपये ठगे, जालसाज गिरफ्तार

1 min read

 

ग्रेटर नोएडा, 13 नवम्बर।

थाना बिसरख पुलिस ने यमुना प्राधिकरण की फर्जी साइट बनाकर नागरिकों के साथ करोडों की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 13.11.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा यमुना प्राधिकरण की फर्जी साइट बनाकर नागरिकों के साथ करोडों की ठगी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त मधुर सहगल पुत्र विनोद कुमार सहगल निवासी जे0पी0 विशटाउन, सेक्टर-128, नोएडा को थाना क्षेत्र के टावर-01 में बने द्वितीय तल पर बनी दुकान 209/210 से गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध मे थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 649/2022 धारा 420/467/468/471 भादवि0 व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत है।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त द्वारा WWW.YERDAWASIYAYOJNA.COM नाम से यमुना प्राधिकरण की फर्जी साईट बनायी गयी थी जिस पर यमुना प्राधिकरण की साईट से मिलते-जुलते कागजात अपलोड किये गये थे जिसमें जनता के भोले-भाले लोगों को यमुना एक्सप्रेस-वे के भागीरथ सोसाइटी में सस्ते दामों में प्लाट देने की स्कीम चलायी गयी, जिसमें साईट पर प्लाट बुक करने हेतु 21,000/-, 31,000/-, 15,000/- रुपयों के माध्यम से लकी ड्रा डलवाया गया था। जनता के लोगों द्वारा इस स्कीम के लालच में आकर प्लाटों की बुकिंग की गयी। सारा पैसा राजोर पे प्लेटफार्म के माध्यम से एकाउन्ट में एक बार में आ जाता था। इस तरह इसके द्वारा करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी की गई है।

 3,092 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.