नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दुष्कर्म के बाद युवती से लूटे गए मोबाइल के जरिये पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दूसरे की भी पहचान

1 min read

नोएडा, 10 जनवरी।

थाना फेस टू नोएडा में 21 जुलाई 2022 को एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने मोबाइल की मदद से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म करने वाले घटना को अंजाम देने के बाद लड़की का मोबाइल छीन कर ले गए थे इसी मोबाइल के जरिये दुष्कर्म के दो आरोपियों में से एक युवक को गिरफ्तार करने में मदद मिली और दूसरे की भी पहचान हो गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार फेस 2 नोएडा पुलिस ने लडकी के साथ हुई दुष्कर्म व मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तथा घटना सम्बन्धित लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 9 जनवरी 2023 को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा फूल मण्डी सैक्टर 88 कट के पास से अभियुक्त जसवन्त तोमर पुत्र सतवीर सिंह निवासी बहापुर थाना बहजोई सम्भल व हाल पता कुलेसरा पुस्ता थाना इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्वनगर उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से पीडिता से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। फरार अभियुक्त अभय प्रताप को शीघ्र गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे है। घटना सम्बन्धी मोबाइल बरामदगी के आधार अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी।
घटना का विवरण
21 जुलाई को एक युवती ने सूचना दी थी कि मै कंम्पनी से काम करने के बाद रात्रि करीब 9.00 बजे कम्पनी से अपने घऱ सलारपुर जाने के लिए पैदल-पैदल हौजरी काम्पलैक्स की सर्विस रोड से जा रही थी जैसे ही मैं कम्पनी सी-50 के सामने पहुंची तभी रात्रि समय 9 बजकर 10 बजे दो लड़के पीछे से आये तथा मुझे पकड़ कर ग्रीन पार्क में खींच कर ले गये तथा मेरा मुँह अपने हाथ से बन्द कर दिया और मेरे साथ बुरा काम किया तथा जाते समय मेरा मोबाइल छीनकर भाग गये थे, इस सूचना पर थाना फेस 2 नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 11,589 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.