नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 22 फरवरी।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन बुधवार को सैक्टर 62 रजत विहार, सी ब्लाक में केक काट कर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रजत विहार की महिलाओं की टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। आर डब्ल्यू ए के साथ एच सी एल फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम को रजत विहार की महिलाओं और बच्चों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया।
महिला दिवस पर प्रश्नोत्तरी व बच्चों द्वारा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम किए गए जिसमें महिलाओं ने आज का दिन बहुत अच्छे से मनाया।

समारोह में आर डब्ल्यू ए सैक्टर 62 रजत विहार सी ब्लाक की महिलाओं गिन्नी झा, उर्मिला बिष्ट, सुशीला पांडे , रोली शर्मा, नेहा कुमार, शीतल भाटी, शिव शंकर, जी पी शर्मा इत्यादि ने इस प्रोग्राम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बड़ाई. आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता, महिलाओं में माँ, बहन, भाभी माँ और पत्नी इत्यादि कितने ही रूप हैं, वे सम्मान के पहले अधिकारी होते हैं।
एच सी एल फाउंडेशन की गुरप्रीत कोर, विभा, मीनाक्षी, श्वेता, सलमान, राजेश और उनकी टीम ने कार्यक्रम को आयोजित किया।

 20,315 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.