नोएडा खबर

खबर सच के साथ

हैबतपुर में 16 वर्षीय तविश की हत्या आरोपी को पुलिस ने सूरजपुर कोर्ट के पास से गिरफ्तार किया

1 min read

नोएडा, 12 मई।

थाना बिसरख पुलिस ने 16 वर्षीय तविश यादव की हत्या के अभियोग में आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर की और 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस के अनुसार 12.05.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा, बीट पुलिसिंग, लोकल इंटेलिजेन्स के माध्यम से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर मा0न्यायालय सूरजपुर के गेट नं0-3 के पास से हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र कृपाल निवासी ग्राम पर्थला खंजरपुर थाना सेक्टर 113 जिला गौतबुद्धनगर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक आला कत्ल लाईसेंसी पिस्टल 32 बोर बरामद। अभियुक्त से बरामद लाइसेंसी पिस्टल के निरस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

बहन की विदाई के बाद किशोर को गोली मारी थी

आरोपी धर्मेंद्र 10 मई 2023 को वादी की पुत्री की शादी में गया हुआ था अभियुक्त उपरोक्त की मृतक तविश यादव के मामा छोटे लाल से हैबतपुर में चरण सिंह प्रधान के घर पर गली में कहा सुनी चल रही थी तभी मृतक तविश ने आकर कहा कि तुम शराब पीकर क्यो झगडा कर रहे हो। मेरी बहन की शादी में क्यो खलल ड़ाल रहे हो तो अभियुक्त ने नशे की हालत में गुस्से में आकर अपनी लाईसेंसी पिस्टल से समय 05.00 बजे सुबह मृतक तबिश के सीने में गोली मार दी और वहाँ से पिस्टल समेत फरार हो गया था।

 5,519 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.