गौतमबुद्धनगर: राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर अब नई सुविधा भी, आपके काम की है यह खबर
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 8 जून।
जिले के समस्त नागरिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर अपने मौजूदा Credentials का प्रयोग कर नए नागरिक पोर्टल पर संबंधित सेवाओं के लिए एक्सेस कर सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त नागरिकों के लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP/Voters portal) में प्रदान की गयी ऑनलाइन ई-सेवाओं के लिए अब नया नागरिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त नागरिक राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP / Voters portal) पर अपने मौजूदा Credentials का प्रयोग कर उक्त नागरिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ को सम्बन्धित सेवाओं के लिए access कर सकते हैं।
4,220 total views, 2 views today