नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने सेक्टर 9 में मनाया स्वतंत्रता दिवस

1 min read

नोएडा, 15 अगस्त।

संयुक्त किसान मजदूर संगठन ने देश का 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस संयुक्त किसान मजदूर संगठन प्रदेश महासचिव मुन्ना आलम के निवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ध्वजारोहण किया गया।

मंगलवार को देश की आज़ादी की 77 वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर सेक्टर 9 जे जे कालोनी बैंक ऑफ़ इंडिया के पास अंतरराष्ट्रीय शूटर किसान नेता संयुक्त किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना ने तिरंगा झंडा फहराकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का जश्न मनाया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारे देश की आज़ादी के 76 वर्ष पूर्ण हो गये हैं देश को आज़ाद कराने में अपना पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों को हम नमन करते हैं। देश का प्रत्येक नागरिक अमन शांति व आपसी भाईचारे के साथ देश की एकता तथा अखंडता को बनाये रखते हुई जीवन जियें यह हमारे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धॉंजलि होगी।

इस मौक़े पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना , राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन राष्ट्रीय सचिव दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र भाटी ,राष्ट्रीय सचिव हरीश लोहिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मुखिया, जिला गौतम बुद्ध नगर युवा अध्यक्ष जीतू शर्मा, जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर गजेंद्र भाटी, एनसीआर अध्यक्ष युवा जावेद खान, एनसीआर उपाध्यक्ष युवा प्रवेज, प्रदेश महासचिव धर्म सिंह जीनवाल, एनसीआर महासचिव युवा मोहम्मद चांद, रेडी पटरी अध्यक्ष नवाब खान, झुकी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सनवीर हुसैन, छात्र सभा अध्यक्ष ओसामा सोशल मीडिया अध्यक्ष गुलफाम, महिला युवा उपाध्यक्ष गुलाबसा,महिला युवा उपाध्यक्ष शबनम, सलीम सैफी,तस्लीम सैफी, शकील मास्टर,तनवीर हुसैन, नदीम सैफी ,शकील सैफी, व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा अध्यक्ष राम गुप्ता,युवा अध्यक्ष जीसान चौधरी , नवल चौहान ,सुभाष दास, रणवीर भाटी व अन्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 8,591 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.