नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : समाजवादी पार्टी और भीम आर्मी को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

1 min read

नोएडा, 23 दिसम्बर।

भाजपा ज़िलाध्यक्ष के कार्यालय सेक्टर 35 पर केंद्रीय निगरानी समिति सदस्य रवींद्र प्रधान के नेतृत्व और ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर की मौजूदगी में सैंकड़ों भीम आर्मी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया।
हाल ही में आये 3 प्रदेशों के परिणाम में जिस तरह भाजपा ने प्रचंड जीत से बहुतमत हासिल किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह देश प्रगति की ओर अग्रसर और उनके कुशल नेतृत्व से प्रभावित हो कर सभी ने भाजपा आज जॉइन की।

रवींद्र प्रधान ने कहा कि आज देश का हर वर्ग ख़ास तौर पर दलित वर्ग, मोदी जी और उनके कामों से प्रभावित है। 2014 से पहले और आज के भारत में अंतर साफ नजर आता है। दलित समाज से आये सभी लोग ने एक साथ आज भाजपा जॉइन की।

इन्होंने बीजेपी का थामा दामन
भीम आर्मी से संचालित दीनाभाना कर्मचारी फाउंडेशन से ज़िला अध्यक्ष विनोद मकोड़ा, महानगर अध्यक्ष सुनील टांक, प्रदेश पदाधिकारी समाजवादी पार्टी बबलू पर्चा, सुनील टांक, रवि गहलोत, मोनू कल्याणा, मोंटी चड्ढा, वीरेंद्र वाल्मीकि, रविंद्र पर्चा, मनोज राजोरिया, अमित पिहवाल, अरुण चंडालिया, शैलेंद्र जीनवाल, दीपक राज, नितिन छजलाना, नितिन चौटाला, अजीत लोहरा, दीपक सोनकर, क्रश मारोठिया, ईश्वर वेद, बबलू पर्चा, सोनू वाल्मीकि, राजेंद्र प्रधान, विक्की सोनकर, विकास राजोरिया, सोनू वाल्मीकि, सनी स्वराज, मनोज, महेंद्र सूद, जगरेश, मनवीर पर्चा, मनोज चढ़ा, विनोद चढ़ा, जीत पर्चा, अमित चौहान, अमित कुमार, राकेश धिंगाना, राजीव भारती, चेनपाल लाहोट, दीपक भगवाना, विनोद दलेलगढ़, मनोज कुमार, बंटी राठौर, कृष्ण लाहोरिया, बबली चंडालिया आदि लोग ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण ली।

 11,470 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.