नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर।

कांग्रेस ने वर्ष 2024 के चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को हटाकर अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को उभारने के लिए पार्टी ने प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की थी मगर कामयाबी नही मिल पाई।

पार्टी के लिए 2024 में यूपी की खासी अहमियत है। पहले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अजय राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद यूपी के प्रभारी के रूप में प्रियंका गांधी की छुट्टी कर दी गई और उनके स्थान पर अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। यूपी में 80 लोकसभा सीट हैं। 2019 में  कांग्रेस की परफॉर्मेंस सबसे खराब रही थी। अब बदलते माहौल में कांग्रेस ने ब्राह्मण को यह जिम्मेदारी देकर सवर्ण कार्ड खेला है। यह बात अलग है कि यूपी में जातीय जनगणना के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों सपा, रालोद में होड़ मची है।

 42,714 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.