नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : बरौला गांव में एक महिला दो बेटियों के साथ छत से गिरी, मां और एक बेटी की मौत, दूसरी बेटी घायल

1 min read

नोएडा, 21 फरवरी।

बरौला गांव में एक महिला अपनी दो बेटियों को लेकर छत से नीचे गिर गई, जिससे महिला और उसकी एक 4 वर्षीय बेटी की मृत्यु हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती कराई गई है घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। तीसरी बेटी घटना के समय स्कूल गई हुई थी।

पुलिस के अनुसार बुधवार 21.02.2024 को थाना सेक्टर 49 पर सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास गांव बरौला से एक महिला उम्र 32 वर्ष, लगभग 3 साल से किराए पर रहती थी। महिला के साथ घर पर उसकी दो बेटी जिनकी उम्र क्रमश: 4 व 3 वर्ष है। बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष स्कूल में पढ़ने गई थी। पड़ोसी द्वारा सूचना दी गई कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घर की छत से नीचे गिर गई है।

पुलिस द्वारा महिला व उसकी दो बेटियों को तत्काल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला की एक बेटी उम्र 4 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। छोटी बेटी का उपचार चल रहा है, व दौरान उपचार महिला 32 वर्ष की भी मृत्यु हो गई है।मृतका के परिजन मौके पर मौजूद है। शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 3,653 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.