नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने दादरी विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क, कहा देश की मजबूती को पीएम मोदी जरूरी

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 22 मार्च।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने शुक्रवार को गौतमबुधनगर लोकसभा क्षेत्र के दादरी विधानसभा में बिरौंडी ,बिरौन्डा ,ऐच्छर ,नटकी मड़ैया ,नवादा ,साकीपुर ,मलकपुर ,लखलावनी आदि गाँवों में जनसम्पर्क कर वरिष्ठ जनों के पैर छूकर निवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने चुनावी जीत का आशीर्वाद लिया और लोगों से तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये कमल के फूल पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है। आज हमारी पार्टी के पास विश्व लोकप्रिय नेता है जिन्होंने लोगो के गारंटी के साथ घर घर गैस आयुष्मान भारत घर घर शौचालय जनधन खाते आज देश में कोई घर बग़ैर बिजली के नहीं है आज देश गारंटी के साथ विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है।

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि हमारी पार्टी की डबल इंजन की सरकार से सभी वर्गों के विकास कार्य हो रहे है एमएलसी विधायक श्री श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि हमारी सरकारों ने ऐतिहासिक निर्णायक कार्य किये है अबकी बार 400 पार के साथ केन्द्र में भाजपा सरकार बनेगी एमएलसी विधायक नरेन्द्र भाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को क्षेत्र की जनता भारी मतों से भारत की टॉप जीत कराएगी।

लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के बल पर चुनाव जीतेंगे इसके लिये सभी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुखों के साथ बूथ जीत की रणनीति बनाये इस अवसर पर मुख्यरूप से बिजेंद्र भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी सेवानन्द शर्मा अभिषेक शर्मा कर्मवीर आर्य रवि जिन्दल बिजेंद्र प्रमुख देवा भाटी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी लोकमन प्रधान प्रकाश शेलेन्द्र शर्मा प्रधान सत्यपाल शर्मा पवन नगर अमित शर्मा मनोज भाटी मनोज प्रधान बीरेंद्र भाटी विजय रावल अशोक रावल इन्द्र नागर राज नागर सतीश भाटी एडवोकेट शेखर प्रधान अर्पित तिवारी सुनील सोनक शिवम् मावी श्यामवीर भाटी बीना शुक्ला उषा वत्स आदि सैकड़ों सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 20,499 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.