नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण ने लगाई सेक्टर 51 के 8 वेंकट हाल पर 40 लाख रुपये की पेनल्टी

1 min read

नोएडा, 27 मार्च।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर सेक्टर 51 स्थित आठ बैंकट हॉल वाटर वेस्ट को एटीपी और ग्रीस ट्रैप ना लगने पर 40 लख रुपए का जुर्माना लगाया गया है इन सभी बैंकट हॉल को 15 दिन पहले नोटिस देकर एटीपी लगाने और ग्रीस ट्रैप लगाने का निर्देश दिया था 15 दिन बाद किए गए निरीक्षण में किसी भी परिसर में नियम का पालन नहीं किया गया।

प्राधिकरण के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 7 मार्च 2024 को नौएडा के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षणोपरान्त पाया गया था कि सैक्टर-51 के अन्तर्गत संचालित विभिन्न Marriage Hall व Bunquet Hall अपने किचन का चिकनाईयुक्त Waste Water शोधित किये बिना सीधे सीवर लाईन या ड्रेन में डाला जा रहा है, जिसके कारण सीवर लाईन तथा ड्रेन जाम होने की शिकायत निरन्तर प्राप्त हो रही है। तत्क्रम में चिकनाई युक्त Waste सीधे सीवर अथवा नाली में कदापि नहीं बहाया जाये बल्कि उक्त Waste Water को ETP एवं Grease Trap के माध्यम से शोधित करने के उपरान्त Main Trunk सीवर लाईन में डाले जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं किचन में Grease Trap भी लगवाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे प्रायः उक्त सीवर अथवा नालियों की आवेरफ्लो की समस्या का समाधान हो सके।

उपरोक्त के दृष्टिगत निर्देशित किया गया था कि सभी संचालित Marriage Hall व Bunquet Hall उक्त समस्या के निराकरण हेतु ETP एवं Grease Trap के माध्यम से 15 दिन के अन्तर्गत अनुपालन सुनिश्चित करायें, परन्तु पुनः निरीक्षणोपरान्त पाया गया कि निम्न वर्णित के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है। निर्धारित समय सीमा पूर्ण होने के उपरान्त सम्बन्धित के विरूद्ध नियम संगत कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा रहा है, विवरण निम्नवत् है :-

1.CHEVRON, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

2. वेडिंग विल्ला, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा

3. ANAND BANQUET, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

4. THE CITY PRIDE, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

5. RAMA CELEBRATION, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

6. RAMA BANQUET, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

7. DIAMOND CROWN, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

8. GOLDEN DREAM BANQUET, ग्राम होशियारपुर, सैक्टर-51, नौएडा।

 

 8,860 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.