खबर सच के साथ

बिना गलियों में जाए कैसे हो सकता है सबका साथ, सबका विकास-पंखुड़ी पाठक

1 min read

नोएडा, 7 दिसम्बर।

नोएडा में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुँचाने के क्रम में कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक मंगलवार की दोपहर छजारसी कालोनी पहुँची जहाँ निवासियों ने कांग्रेस नेत्री को अपनी समस्यायों से अवगत कराया।

छजारसी कालोनी में सीवर सिस्टम के बिगड़े हालात और गलियों में कूड़े का अंबार देखने के बाद कांग्रेस नेत्री ने भाजपा पर सख्त निशाना साधा।

कांग्रेस नेत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ” अगर नोएडा के जनप्रतिनिधि गलियों में आएंगे ही नहीं तो उन्हें हालातों का अंदाजा कैसे होगा,

उन्होंने आगे कहा कि ” नोएडा कांग्रेस का सपना रही है, और इसलिए कांग्रेस नोएडा वासियों की हर समस्या को दूर करने के लिए उचित व्यवस्था अवश्य करेगी।”

छजारसी कालोनी के लोगों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि भाजपा ने कभी इन प्राथमिक समस्यायों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया लिहाजा स्थानीय लोग इन हालातों में रहने हेतु विवश हैं।

वहीं कांग्रेस नेता अनिल यादव ने कहा कि आज अन्याय के ख़िलाफ़ सिर्फ़ हमारी नेता प्रियंका गांधी लड़ रही हैं और यहीं कारण है कि जनता कांग्रेस को यूपी में विकल्प के रूप में देख रही है।
इस मौक़े पर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अमित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन कुमार, सुभाष नेता जी, अमित यादव, आदि उपस्थित रहे।

 3,178 total views,  6 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.