नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा आपके द्वार में सेक्टर 45 पहुंची अफसरों की टीम, सुनी समस्याएं

1 min read

 

नोएडा, 14 दिसम्बर।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नौएडा रितु माहेश्वरी  के निर्देशानुसार नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टरों / ग्रामों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नौएडा आपके द्वार कार्यक्रम को नौएडा के ग्रामवासियों / सैक्टरवासियों द्वारा अत्यन्त पसन्द किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नौएडा प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा सैक्टर-45 का निरीक्षण किया गया। नौएडा आपके द्वार कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा अब तक सैक्टर-45 का निरीक्षण सहित कुल पंद्रह सैक्टर एवं ग्रामों का निरीक्षण किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक (सिविल) के साथ उप महाप्रबन्धक (जल) एवं सम्बन्धित वर्क सर्किल, विद्युत / यांत्रिक खण्ड एवं जल खण्ड के वरिष्ठ प्रबन्धक एवं परियोजना अभियन्ता (जनस्वास्थ्य) भी उपस्थित थे। साथ ही सैक्टर-45 के विभिन्न निवासीगण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि सैक्टर-45 में, जल एवं सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रु0 300.10 लाख के 07 कार्य पूर्ण कराये गये हैं, जल एवं सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू0 269.33 लाख के 03 कार्य प्रगतिरत हैं तथा सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू0 599.83 लाख का 05 कार्य प्रस्तावित हैं। मैं० टाटा द्वारा सैक्टर-45 में 58 नग एल0ई०डी० लाईट तथा मै0 ई०ई०एस०एल० द्वारा 25 नग एल0ई०डी० लाईट, इस प्रकार कुल 83 नग एल०ई०डी० लाईटें स्थापित की गई हैं, जोकि शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत हैं जिनसे सैक्टर रात्रि के समय जगमगा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सैक्टर-45 के निवासियों द्वारा नौएडा प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा प्राधिकरण के सिविल जल एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों हेतु ग्रामवासियों द्वारा प्रशंसा की गई।

सैक्टर-45 के निवासियों द्वारा सैक्टर के विकास हेतु कराये गये कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ कुछ नई मागें भी की गई, जिनका विवरण निम्नवत है:

वि० / याँ० सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर के अर्न्तर्गत ग्रीन बेल्ट एवं ओपन जिम पार्क में लाईट लगवायी जाये।

जन स्वास्थ्य सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर में ओपन जिम पार्क के पास डस्टबिन रखवाये जाये।

2. सैक्टर की नालियों की सफाई करायी जाये।
जल- सीवर सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर मे सीवर की बंद लाईनों को खुलवाया जाये।

सिविल सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर की शेष बाउन्ड्रीवाल कार्य को पूर्ण कराया जाये।

2. सैक्टर की आन्तरिक सडकों के दोनो तरफ इंटरलॉकिंग टाईल्स लगायी जाये।

3. सैक्टर की आन्तरिक सडकों का लेवल ठीक कराया जाये, जिससे कि जलभराव की समस्या

उत्पन्न न हो।

4. सैक्टर के अन्दर से कॉमर्शियल गतिविधियाँ बन्द करायी जाये।

उद्यान सम्बन्धी मांग

1. ग्रीन बेल्ट की दीवार के ग्रिट वाश को ठीक कराया जाये ।

2. सैक्टर में एक पार्क बनवाया जाये।

3. बारात घर में घास लगवायी जाये।

4. ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी की ग्रिलों पर पेंट कराया जाये एवं तार फेन्सिंग करायी जाये।

5. सैक्टर के अन्दर पेडों में पानी लगाने की व्यवस्था की जाये।

सैक्टर-45 के निरीक्षण के दौरान कुल 13 मांगें प्राप्त हुई, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है-
1. जल / सीवर विभाग से 1 मांग प्राप्त

2. वि/याँ (खण्ड–चतुर्थ) विभाग से 1 मांग प्राप्त

3. जनस्वास्थ्य विभाग से 2 मांग प्राप्त

4. सिविल (व0स0 – 03 ) विभाग से 4 मांग प्राप्त

5. उद्यान विभाग से 5 मांग प्राप्त

कुल प्राप्त मांग – 13
महाप्रबन्धक (सिविल) की उपस्थिति में नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने के फलस्वरूप सैक्टर से कम मात्रा में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसका मुख्य कारण यह है कि प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारी सैक्टर में उपस्थित होकर सैक्टरों की समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, जिससे सैक्टरवासियों को अत्यन्त सुविधा मिल रही है तथा सैक्टरवासी काफी प्रसन्न हैं।

 2,627 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.