नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से नोएडा में शुरू होगा सेवा सप्ताह

1 min read

नोएडा, 3 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी नॉएडा महानगर की भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 116 पर महतवपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नॉएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा की गयी।
बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया जिनकी वजह से भाजपा ने प्रचंड बहुमत के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई साथ ही नॉएडा में भी सबसे बड़ी जीत दर्ज करी।

आगामी पार्टी के कार्यक्रमों की योजना बताते हुए उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2022 को भाजपा का स्थापना दिवस है इसको ले कर पूरे प्रदेश में पार्टी स्थापना दिवस को जोर शोर से मंडल स्तर तक मनाएगी। 6 अप्रैल को 9 बजे सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे उसके बाद 10 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन है जिसको सभी कार्यकर्ता एल.ई.डी के माध्यम से सुनाएंगे। प्रधानमंत्री का उद्बोधन हर मंडल par भी LED लगाकर सुनाया जाएगा जिससे सभी मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी को सुन सकें। उसी दिन एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।
साथ ही 6 अप्रैल 14 अप्रैल तक सेवा के कार्यों भी चलाए जाएँगे। पार्टी 14 अप्रैल बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस की तरह मनाती है जिसके चलते ही ये सभी सेवा कार्य किए जाएँगे, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर महापुरुषों की मूर्तियों की सफ़ाई, प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए स्टेशनेरी का वितरण, सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था जैसे सेवा कार्य शामिल हैं।
इसी के साथ 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पूरे प्रदेश, ज़िले एवं मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन (micro donation) का अभियान भी चलाया जाएगा, इस डोनेशन के माध्यम से सभी कार्यकर्ता हर मंडल और ज़िले स्तर से छोटे छोटे डोनेशन कराएँगे । ये डोनेशन 5, 50, 100, 500 aur 1000 रुपए तक ही ली जाएंगी। ये सभी डोनेशन NaMo App ke ज़रिए ही लिए जाएंगे, जिसका एक link तैयार किया जाएगा, जिसके द्वारा सभी कार्यकर्ता उसको लोगों को बताएंगे और donation लेंगे। ये कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रभारी बसंत त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, धर्मेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, चमन अवाना, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौर, कल्लू सिंह, बबलू यादव, पंकज झा, मनोज शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष लोकेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम निवास यादव, प्रसेनजित मैत्रा, शारदा चतुर्वेदी, करतार चौहान, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अनिल पेश्वरिया, गौतम शर्मा, हरीश वर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 4,253 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.