शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हुई हार्ट की सफल सर्जरी, ट्वीट कर दी जानकारी
1 min read
नोएडा, 21 जुलाई।
शूटर दादी प्रकाशी तोमर को सीने में दर्द के बाद नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी सफल हार्ट की सर्जरी हुई। इसकी जानकारी प्रकाशी तोमर के आधिकारिक ट्वीटर से दी गई है।
शूटर दादी के नाम से मशहूर रही चन्द्रो तोमर और उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर ने बागपत के जोहड़ी गांव से निकलकर दुनिया मे नाम कमाया। चन्द्रो तोमर की मार्च 2021 में कोरोना से निधन हो गया था। अब प्रकाशी तोमर की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। अब वे ठीक है, उनके प्रशंसको ने इस पर खुशी जाहिर की है।
1,413 total views, 2 views today