खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : विनोद शर्मा बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पश्चिमी यूपी के क्षेत्र संयोजक

नोएडा, 20 अप्रैल।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा श्री विनोद शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को प्राप्त करने पर आज शहर के सम्मानित गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुँचकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री टी.सी. गौर, दिव्य कृष्णात्रेय ( दीपक शर्मा ) श्री भूषण शर्मा, श्री सुशील शर्मा, श्री सतीश शर्मा, श्री भीमसेन शर्मा एवं श्री कृष्ण शर्मा सहित कई प्रमुख समाजसेवियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने श्री विनोद शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सभी ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे समाज हित में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *