मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांच लें। गलती होने पर फॉर्म-8 और नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दें। ऑनलाइन आवेदन voters.eci.gov.in या ईसीआईनेट ऐप से भी किया जा सकता है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 उपलब्ध है।जनपद की मतदाता स्थिति
- कुल मतदाता: 15,27,428 (पुरुष 8,34,652, महिला 6,92,729, ट्रांसजेंडर 47)
- मतदान केंद्र: 766, मतदेय स्थल: 1,926
- युवा मतदाता (18-19 वर्ष): 20,654
- दिव्यांग मतदाता: 9,420
- 85 वर्ष से अधिक: 7,954
नोएडा विधानसभा में 5,93,236, दादरी में 6,17,352 और जेवर में 3,16,840 मतदाता पंजीकृत हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने 16 से 19 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इनमें बीएलओ, सेक्टर अधिकारी, राजनीतिक दलों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें शामिल हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने, युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिए।बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
