मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: फेलिक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर दिवस पर स्वास्थ्य योद्धाओं को मिला सम्मान

नोएडा, ( नोएडा खबर)

सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में मंगलवार को डॉक्टर दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “आपकी देखभाल, हमारा जुनून” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल प्रशासन ने डॉक्टरों को “हेल्थकेयर हीरोज” की संज्ञा देकर उनके समर्पण और सेवा भाव को सम्मानित किया।
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि मरीजों में उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं। उन्होंने महामारी और चुनौतियों के बीच डॉक्टरों के अटूट कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने डॉक्टरों के त्याग और सेवा को प्रेरणादायी बताया, जबकि मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सौम्या आहूजा ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के जीवन में साहस और नया दृष्टिकोण लाते हैं।

समारोह में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी डॉक्टरों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और सामूहिक फोटो सेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फन एंड गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *