ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

स्पेशल स्टोरी : आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ने को बनेगा 50 किलोमीटर लम्बा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

लखनऊ,( नोएडा खबर)।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 49.960 किलोमीटर लंबे प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह 6 लेन (8 लेन तक विस्तारणीय) का एक्सप्रेसवे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) पद्धति पर 4775.84 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
इस परियोजना से लखनऊ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर के बीच आवागमन सुगम होगा।यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लखनऊ-प्रयागराज (एनएच-30) और लखनऊ-कानपुर (एनएच-27) से जोड़ेगा। इससे प्रदेश में पश्चिम से पूरब और उत्तर से दक्षिण की ओर एक्सप्रेसवे का एक ग्रिड तैयार होगा, जिसमें आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शामिल हैं।
यह ग्रिड प्रदेश के किसी भी कोने तक बाधा रहित और त्वरित यातायात सुविधा प्रदान करेगा।परियोजना के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर राज्य सरकार 4775.84 करोड़ रुपये का व्यय वहन करेगी। यह कदम उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *