मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ ने की जल-सीवर कार्यों की समीक्षा, “वन सिटी, वन ऑपरेटर” के प्लान की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल और सीवर विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में चल रहे कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।जल विभाग की समीक्षा के दौरान एसीईओ ने ‘वन सिटी वन ऑपरेटर’ योजना के तहत रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।
इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति से लेकर रखरखाव तक एक ही एजेंसी जिम्मेदार होगी। आरएफपी तैयार करने वाली एजेंसी को समयसीमा का पालन करने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा, स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना को गति देने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी करने और टेंडर निकालने की तैयारी के निर्देश दिए गए। पहले चरण में 10 फीसदी कनेक्शनों पर वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल की बर्बादी रोकी जा सकेगी और आपूर्ति बेहतर होगी। जल की गुणवत्ता की नियमित जांच और चेकलिस्ट का पालन करने पर भी जोर दिया गया।
सीवर विभाग की समीक्षा में एसीईओ ने शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनटीपीसी को शोधित सीवरेज पानी की आपूर्ति के लिए एमओयू जल्द साइन करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, विनोद कुमार शर्मा, प्रभात शंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *