मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा प्रबंधन न करने पर लगाया जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े के उचित प्रबंधन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर अल्फा टू स्थित शत्यम प्लाजा टू पर कूड़ा प्रबंधन नियमों का पालन न करने के लिए 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही सड़क किनारे, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर भी 1000-1000 रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।
प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर अल्फा टू का निरीक्षण किया। इस दौरान शत्यम प्लाजा द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण न करने का मामला सामने आया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। साथ ही, कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के आसपास सड़कों पर कूड़ा फेंकने की शिकायत पर भी जुर्माना लगाया गया।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों और नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़े का उचित प्रबंधन करें और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग दें। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *