मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का होगा स्थायी समाधान

ग्रेटर नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांवों में सीवर की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन गांवों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के तहत लगभग 5.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुरू इस परियोजना के तहत चारों गांवों की आंतरिक सीवर लाइन को 130 मीटर रोड पर स्थित मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। वर्क सर्किल-दो के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य पिछले माह से शुरू हो चुका है।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, “इस परियोजना के पूरा होने के बाद इन गांवों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे न केवल सड़कों पर गंदा पानी जमा होने की परेशानी दूर होगी, बल्कि गांवों का पर्यावरण भी स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बनेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *