मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा में धूमधाम से मनाया गया तुलसी जयंती समारोह

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री रामचरितमानस राष्ट्रीय समिति और गीता रामायण समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण शुक्ल सप्तमी, 31 जुलाई को सेक्टर 36, नोएडा स्थित श्री राम मंदिर में दसवां तुलसी जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

इस पावन अवसर पर उज्जैन से पधारे मानस मर्मज्ञ कथा व्यास पंडित श्याम स्वरूप मनावत ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी की अमर रचना श्री रामचरितमानस विश्व धरोहर के रूप में स्वीकार की गई है। यह महाकाव्य मानव के दुखों के निवारण और सुखमय जीवन के लिए एक दीप स्तंभ की तरह है। इसमें वर्णित नीतियां और आदर्श न केवल परिवार, बल्कि राष्ट्र और विश्व में प्रेम व सौहार्द के साथ जीने का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश शंकर त्रिपाठी ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण का साधन है। इस अवसर पर पूर्व जिला उद्योग महाप्रबंधक, गौतमबुद्धनगर, आर.के. सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास पर लिखी अपनी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश बैरागी ने किया।

समारोह में सर्वहितकारी शिक्षा निकेतन, निठारी, सेक्टर 31 और मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिजनौर, सेक्टर 53 के विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए रामचरितमानस की चौपाइयों का मधुर गायन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों और उनकी प्राचार्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पंडित दिनेश चंद शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा, लीलू राम वर्मा, सूरजभान शर्मा, की भोगल, वेद एक त्रिपाठी, अंकित अवाना, आचार्य योगेंद्र पांडे, मांगेराम भारद्वाज, विक्की लाल शर्मा, हुकुमचंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन भक्ति, साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पण का एक अनुपम उदाहरण बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *