मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतम बुद्ध नगर: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाहन रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

ग्रेटर नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर से जिलाधिकारी मेधा रूपम ने राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।यह राहत सामग्री जिला प्रशासन और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (एनएईसी) के संयुक्त प्रयासों से तैयार की गई है। इसमें 13,500 कपड़े, 1,500 मेडिकल किट, 500 दूध के बॉक्स और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण है। यह सहायता बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा सहारा बनेगी।” कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *