नोएडा: थाना फेस-3 ने गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया; 4 तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख रुपये मूल्य का 30 किलो गांजा बरामद

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती से लागू करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना फेस-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 30 किलो 686 ग्राम गांजा (बाजार मूल्य करीब 11 लाख रुपये) बरामद हुआ है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी देते हुए कहा, “हमारी टीम ने टीपी नगर चौराहे के पास से इन 4 तस्करों को दबोचा। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के अंतर्गत की गई है और इससे नोएडा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर बड़ा झटका लगा है। बरामद गांजा की मात्रा और मूल्य को देखते हुए यह गिरोह बड़े स्तर पर सक्रिय था।”

गिरफ्तार अभियुक्तों में सरवन पुत्र त्रिवेणी चौधरी, मूल निवासी ग्राम किरोही, थाना सुपौल, जिला सुपौल (बिहार); वर्तमान पता ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर; उम्र करीब 24 वर्ष,लव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह, मूल निवासी ग्राम केसूपुर सठला, थाना बीबीनगर, जिला बुलंदशहर; वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113; उम्र करीब 26 वर्ष,नितीश कुमार पुत्र भदई शाह, मूल निवासी ग्राम पतनुखा, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार); वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113; उम्र करीब 22 वर्ष व राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार पुत्र सीताराम शाह, मूल निवासी ग्राम नानपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार); वर्तमान पता ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113; उम्र करीब 20 वर्ष आदि हैं।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, “यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और तकनीकी निगरानी का नतीजा है। हम एनसीआर क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर रहे हैं। जनता से अपील है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।” पुलिस ने अभियुक्तों की पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों तथा सप्लाई चेन की जांच जारी है। इस सफलता से स्थानीय निवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *