नोएडा प्राधिकरण में सीईओ की सख्त कार्रवाई: सफाई में लापरवाही पर भारी पेनाल्टी, सेवाएं समाप्त, स्पष्टीकरण मांगा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे गहन सफाई अभियान के तहत विभिन्न मार्गों, सेक्टरों, ग्रामों और मुख्य नालों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसमें कूड़े का प्रतिदिन निस्तारण, नालियों से फ्लोटिंग मटेरियल हटाना और हर सेक्टर-ग्राम में डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य शामिल है, ताकि पूरा क्षेत्र स्वच्छ रहे।लेकिन

बुधवार को सेक्टर-81, ग्राम भूड़ा और नगला चरणदास क्षेत्र के निरीक्षण में गंभीर स्थिति सामने आई। यहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर मिले और नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर पानी भर गया था। इस लापरवाही के लिए सीईओ ने तत्काल और सख्त एक्शन लेते हुए संविदाकार मेसर्स एक्समान राघव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50,000 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई, क्योंकि ठेकेदार ने सफाई और निस्तारण का कार्य ठीक से नहीं किया।

इसके अलावा संबंधित सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य)-द्वितीय से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया, ताकि उनकी भूमिका और जिम्मेदारी की जांच हो सके। क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता (जन स्वास्थ्य) को चेतावनी जारी की गई, जिसमें भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त क्षेत्र में कार्यरत 3 सफाई कर्मियों की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गईं, क्योंकि उन्होंने अपना दायित्व नहीं निभाया।
सफाई कार्य की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर कपिल की सेवाएं भी समाप्त करने के आदेश जारी किए गए, क्योंकि सुपरविजन में खामी पाई गई।
सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वच्छ नोएडा के लक्ष्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य नोएडा को न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में सबसे स्वच्छ शहर बनाने का है। ऐसी सख्त कार्रवाइयों से ठेकेदारों, अधिकारियों और कर्मचारियों में जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा।प्राधिकरण ने सभी संबंधित पक्षों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत मिलने पर और अधिक कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *