नोएडा: बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भविष्य उन्मुख शिक्षा हेतु CSR सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय राउंड टेबल का आयोजन
डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने खींचा खाका, अब हर महीने एसीपी और हर तीन महीने में डीसीपी के साथ होगी आरडब्ल्यूए की बैठक, पब्लिक को मिलेगा फीडबैक
ब्रेकिंग न्यूज़: किराया बढ़ाने की मांग पर दिल्ली-NCR में 21 से 23 मई तक कमर्शियल वाहन चालकों की तीन दिन की हड़ताल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील का असर: नोएडा के सेक्टर 122 में बदलाव की सकारात्मक झलक
ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने 8 दुकानो को क्षतिग्रस्त किया, 60 मिनट में काबू पाया

डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने खींचा खाका, अब हर महीने एसीपी और हर तीन महीने में डीसीपी के साथ होगी आरडब्ल्यूए की बैठक, पब्लिक को मिलेगा फीडबैक

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व जनमुखी बनाने के लिए डीसीपी साद मियां खान ने साफ खाका खींच दिया है। अब थाना स्तर पर हर महीने एसीपी और हर तीन महीने में डीसीपी स्तर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के फैसलों और कार्रवाई का फीडबैक सीधे आम नागरिकों को भी दिया जाएगा।
डीसीपी साद मियां खान की अध्यक्षता में फोनरवा और विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बुधवार देर शाम हुई अहम बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में अपर उपायुक्त मनीषा सिंह, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडे, राकेश प्रताप सिंह तथा विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारी भी मौजूद रहे।बैठक में निवासियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कई सेक्टरों में शराब की दुकानों के आसपास पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली परेशानी, पीजी रहने वालों का सत्यापन, सेक्टर 12, 19, 29, 37, 55, 56, 62, 117 आदि में ट्रैफिक जाम और सेक्टर 39, 40, 50 में स्कूल बसों के कारण होने वाले जाम जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
फोनरवा महासचिव के.के. जैन ने सुझाव दिया कि एसएचओ अपने-अपने क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के साथ हर महीने बैठक करें। डीसीपी साद मियां खान ने इसे और आगे बढ़ाते हुए साफ कहा कि अब हर महीने एसीपी स्तर और हर तीन महीने में डीसीपी स्तर पर बैठकें अनिवार्य रूप से होंगी। इन बैठकों में उठाए गए मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई होगी और आम पब्लिक को उसका फीडबैक भी दिया जाएगा।
डीसीपी ने कहा कि सुरक्षित नोएडा बनाने में पुलिस और आरडब्ल्यूए का साझा प्रयास जरूरी है। उन्होंने सभी मुद्दों — नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती, घरेलू नौकरों व किरायेदारों के सत्यापन और महिलाओं की सुरक्षा — पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।इस बैठक में फोनरवा व आरडब्ल्यूए के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान, उमाशंकर शर्मा, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, जी.एस. सचदेवा, कोशिंदर यादव, राजेश सिंह, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चौधरी, जे.के. शर्मा, वी.के. शर्मा और अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *