ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़: किराया बढ़ाने की मांग पर दिल्ली-NCR में 21 से 23 मई तक कमर्शियल वाहन चालकों की तीन दिन की हड़ताल

नई दिल्ली,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और अन्य कमर्शियल वाहनों के चालक 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं। विभिन्न यूनियनों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है।

यूनियनों ने हड़ताल का कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से टैक्सी के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे चालकों की आय प्रभावित हो रही है और उनका गुजारा मुश्किल हो गया है।

चालक संगठनों ने टैक्सी और ऑटो-रिक्शा के किराए में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे और भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह हड़ताल तीन दिनों तक चलेगी, जिसके चलते दिल्ली-NCR में टैक्सी, ऑटो और अन्य कमर्शियल वाहनों की सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। यात्री और आम नागरिक इस दौरान परिवहन व्यवस्था में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *