ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाला कबाड़ी को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में

नोएडा।नोएडा खबर डॉट कॉम।

थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी का सामान और एक अवैध चाकू भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर 2026 को स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर चुहड़पुर अंडरपास के पास से शोएब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया। उसके साथ दो बाल अपचारी भी पकड़े गए, जिन्हें संरक्षण में लिया गया है।शोएब और दोनों बाल अपचारी शातिर किस्म के चोर बताए जा रहे हैं। ये लोग दिन और रात में सेक्टरों में बंद पड़े घरों की टोह लेते हैं और उनसे सामान चुराते हैं।

शोएब कबाड़ी की दुकान चलाता है और चोरी का सामान बेचकर पैसा कमाता था।पुलिस ने उनके कब्जे से 7 बंडल बिजली के तार, एक गैस सिलेंडर, एक हार्ड डिस्क, दो सीडी राइटर, एक पुराना इनवर्टर, एक कटर, तीन बर्तन, तीन पंखे की मोटर और शोएब से एक अवैध चाकू बरामद किया।

शोएब मूल रूप से गाजियाबाद के भोजपुर का रहने वाला है और फिलहाल गौतमबुद्धनगर के चुहड़पुर में रहता है। इस मामले में थाना बीटा-2 में धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस और आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *