नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नोएडा: साईं करुणा धाम का 22 वां स्थापना दिवस 13 अप्रैल को, 6 अप्रैल को निकलेगी पालकी यात्रा

नोएडा, 3 अप्रैल।

नोएडा के सेक्टर 61 स्थित साईं करुणा धाम का 22 वां स्थापना दिवस समारोह रविवार 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शिरडी साईं ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर चंद्रभानु सतपथी जी पूर्व आईपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन सेक्टर 61 स्थित सामुदायिक केंद्र में होगा। यह कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से होगा।

यह जानकारी साईं करूणा धाम के प्रबंधक आर के शर्मा जी ने दी। उन्होंने बताया कि 22 वर्ष पूर्व नोएडा सेक्टर 61 में सांई करुणा धाम नाम से मंदिर की स्थापना की गई थी और तब से मंदिर में लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थापना दिवस से पहले 6 अप्रैल रविवार को मंदिर प्रांगण से  साईं बाबा की पालकी यात्रा नोएडा के अलग-अलग हिस्से में निकाली जाएगी इसमें बड़ी संख्या में मंदिर से जुड़े श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इस यात्रा में बैंड बाजे भी होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *