गौतमबुद्धनगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी त्वरित और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए एक साइबर ठगी के मामले में पीड़ित की 1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि मात्र 8 दिनों के अंदर सफलतापूर्वक वापस दिला दी।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा की टीम ने शिकायत मिलते ही तत्काल तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि सुरक्षित वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा से मुलाकात कर साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने साइबर सेल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध कार्रवाई के कारण उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।पुलिस की अपील
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, ओटीपी शेयरिंग, यूपीआई या बैंकिंग फ्रॉड जैसी किसी भी साइबर घटना का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।