रामायणी सम्मान-2026: अनूप जलोटा समेत 28 विभूतियों के नाम घोषित, 19 अगस्त को बीएचयू में होगा राष्ट्रीय सम्मान समारोह
सेहत की बात : सिर्फ 30 रुपये में 24 घंटे डॉक्टर की सलाह—नोएडा लोक मंच और फेलिक्स हॉस्पिटल ने शुरू की घर तक की स्वास्थ्य सेवा
ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा में पुलिस सिपाही की सांठ-गांठ से चल रहा था नशे का कारोबार, वीडियो से हुई पुष्टि, सिपाही को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया
खास खबर: नोएडा विधायक एवं सीएफआई अध्यक्ष पंकज सिंह ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और पार्टनर्स को सम्मानित किया
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ. वीएस चौहान समेत तीन सदस्यीय टीम करेगी नोएडा के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की निगरानी

खास खबर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को लेकर बड़ी खबर ! पीएमओ से मिला आधिकारिक जवाब, उम्मीदें बढ़ी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो लाने की मांग को लेकर अच्छी खबर आई है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति (GBNVS) के लगातार प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से एक महत्वपूर्ण आधिकारिक जवाब मिला है।
समिति ने पीएमओ को पत्र लिखकर मेट्रो परियोजना की स्थिति जानने की मांग की थी। इसके जवाब में विभाग ने लिखित में बताया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) उत्तर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। हालांकि, अभी अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी बाकी है।
समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि यह जवाब बहुत महत्वपूर्ण है। यह दस्तावेज आगे होने वाली सभी चर्चाओं और फॉलो-अप में काम आएगा। उन्होंने बताया कि यह समिति के कई पत्रों में से सिर्फ एक का जवाब है। बाकी पत्रों के जवाब भी आने वाले हैं।
समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा, “बार-बार देरी से लाखों लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आधिकारिक जवाब सकारात्मक कदम है, लेकिन हम अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि मेट्रो का काम शुरू होते देखना चाहते हैं।”
समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट तेजी से बस रहा है, फिर भी यहां मेट्रो जैसी जरूरी सुविधा नहीं है। इसे जल्द मंजूरी देकर निर्माण शुरू करना चाहिए।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों, RWAs, AOAs और संगठनों से अपील की है कि वे Change.org पर चल रहे मेट्रो जन-हस्ताक्षर अभियान में शामिल हों। जितने ज्यादा लोग हस्ताक्षर करेंगे, मांग उतनी मजबूत होगी।समिति का कहना है कि वह इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाएगी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो सुविधा मिलने तक प्रयास जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *