नोएडा: सेक्टर-14ए शनि मंदिर में है ग्वालियर के अमृत पत्थर की शनि शिला, 10 अक्टूबर को पितृदोष निवारण व शनि शांति महायज्ञ का आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा जोन के नए एडीसीपी बने अभय कुमार मिश्रा, ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार को; मनीषा सिंह को यातायात व महिला सुरक्षा
नोएडा: भारत विकास परिषद की श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा, वामन अवतार और श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन
नोएडा: विदेशी सिविल सेवकों ने नोएडा साइबर सेल का दौरा किया, साइबर पुलिसिंग मॉडल से अवगत कराया
नोएडा: एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

नोएडा:शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की याद में नोएडा स्टेडियम पर 26वें क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, पायनियर ने स्किल को 91 रन से हराया

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
मानव सेवा समिति, एनपीडीए, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर और नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सौजन्य से देश के वीर शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में नोएडा स्टेडियम पर 26वें क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के नाम को अमर रखने के लिए 26 वर्षों से यह आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जवानों की इज्जत और हिफाजत के साथ उनके परिवारों का ख्याल रखना भी सबका कर्तव्य है। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व बीसीसीआई और डीडीसीए कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना, रणजी खिलाड़ी के.एल. तेजवानी, पूर्व जिलाधिकारी एन पी सिंह,  जितेंद्र शर्मा, मानव सेवा समिति के संरक्षक नैवेद्य शर्मा तथा शहीद के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे.पी. शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा और डॉ. संगीता शर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित खेमका ने की। अन्य अतिथियों ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश, खेल और जनहित पर अपने विचार रखे।उद्घाटन के बाद पायनियर क्रिकेट क्लब और स्किल इंडिया पावर के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए। अंश ने 61 गेंदों पर 6 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। संदीप तोमर ने 35 रन जोड़े। स्किल के तुषार वर्मा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 और इक्षित ने 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया।जवाब में स्किल 18.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 91 रन से हार गई। कपिल ने 32 और योगेश ने 26 रन बनाए। पायनियर के विशाल चौधरी ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2, हर्ष भाटी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 और अंकुर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नाबाद शतक जड़ने वाले अंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
समारोह और मैच में मानव सेवा समिति एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष यू.के. भारद्वाज, सुभाष शर्मा, कोच अशीम बरुआ, शुभानिया क्लब दिल्ली के चिक्कू शर्मा, भूलेराम शर्मा, विपुल शर्मा, आर.के. शर्मा, सुखपाल चौहान, आजाद सिंह, एस.के. सरीन, एम.एल. शर्मा, राकेश शर्मा, महेश शर्मा, किसन सिंह, गिरीश भारद्वाज, अतुल गौड़, भूपेंद्र शर्मा, सुधीश चौधरी, अश्वनी शर्मा, शिव कुमार, धर्मेंद्र पचौरी, शैलेंद्र सिंह, विपुल अग्रवाल, शुभम भारद्वाज, आयुष मंगल गुप्ता, अमन भारद्वाज तथा साहित्य चंचल, विनोद पांडे, संकल्प इंडिया की अध्यक्षा रेखा शर्मा, छाया, सुरेखा गौड़, शिवा भारद्वाज, सुरेश प्रधान, टी.सी. गौड़, प्रियंका चौहान, आर.के. गोयल, असित मित्तल, नीरज शर्मा, करतार सिंह, धर्मेंद्र चौहान, राकेश कुमार, निशा शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, जगदीश शर्मा, अरविंद उत्तम, सुबोध सहाय, अनुज चौधरी, निमेष चंद्रा, आदित्य गुप्ता, मोहित चौहान, अक्षत तिवारी, वैभव शर्मा, यू.के. जैन, स्वाति शर्मा, पारुल भारद्वाज, राजीव चौहान, प्रवीण शर्मा, प्रमोद शर्मा, अरविंद जैन, मनोज पचौरी, रविंद्र गोयल, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, बोबिंदर शर्मा, एच. बुतालिया और कालू पंडित सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *