नोएडा: व्यापार बन्धु की बैठक में डीएम के सामने उठा नोएडा की जर्जर सड़कों का मुद्दा, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने नोएडा शहर की टूटी-फूटी और गड्ढों भरी सड़कों की तस्वीरें दिखाकर जिलाधिकारी के सामने समस्या रखी।

व्यापारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए:
सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की कमी।
परीक्षा के समय लगाए जाने वाले जैमर की रेंज से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को हो रही परेशानी।
एनएच-9 से छिजारसी गोलचक्कर तक प्रस्तावित सड़क को 6 लेन और सर्विस रोड के साथ बनाने की मांग।
सेक्टर-115 आइवरी काउंटी के सामने, स्टेडियम रोड, सेक्टर-49, बरौला और बरौला-भगेल मार्ग की जर्जर सड़कें व गड्ढे।

जिलाधिकारी मेधा रुपम ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सड़कों की मरम्मत कराने तथा गड्ढे भरने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाई गई हर समस्या को गंभीरता से लिया जाए और तय समय में उसे हल किया जाए, ताकि व्यापार सुगम हो सके।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन अजीत कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।व्यापारियों ने जिलाधिकारी के इस सक्रिय रवैये की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *