ग्रेटर नोएडा: लखनावली में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू, रोज 800 टन कूड़ा होगा प्रोसेस
ब्रेकिंग न्यूज़: सीईओ नोएडा ने 20 अक्टूबर तक शहर की सभी सड़कों की मरम्मत व रीसर्फेसिंग की डेडलाइन तय की, सफाई में लापरवाही पर 20 लाख की पेनल्टी, वेतन कटौती और सेवा समाप्ति के भी आदेश
नोएड़ा: फंदे से निकाली जान, दिल से दी नई उम्मीद — गौतमबुद्धनगर पुलिस की वो रात जो इंसानियत की मिसाल बन गई
नोएडा: हिण्डन डूब क्षेत्र में बिजली मांग को लेकर किसान परिषद का धरना 15वें दिन जारी,महिलाओं की भूख हड़ताल सातवें दिन, दो की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती का दावा
नोएडा:शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में नोएडा में 26वां मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से

ब्रेकिंग न्यूज़: सीईओ नोएडा ने 20 अक्टूबर तक शहर की सभी सड़कों की मरम्मत व रीसर्फेसिंग की डेडलाइन तय की, सफाई में लापरवाही पर 20 लाख की पेनल्टी, वेतन कटौती और सेवा समाप्ति के भी आदेश

 
नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए कि शहर की वर्षा से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत और रीसर्फेसिंग का कार्य 20 अक्टूबर तक पूरा किया जाए। निर्धारित समय के बाद भी कोई कार्य लंबित मिला तो संबंधित प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण उन्मूलन, आईजीआरएस निस्तारण और निर्माण-अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। अपर सीईओ वंदना त्रिपाठी व पुष्पराज सिंह सहित विशेष कार्याधिकारी और महाप्रबंधक मौजूद रहे।
निरीक्षण में मिली गंदगी के लिए एजेंसियों पर कुल 20 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के आदेश दिए गए। सेक्टर-19 और निठारी रोड की संस्थाओं पर 5-5 लाख तथा डोर-टू-डोर एजेंसी मेसर्स ए.जी. इन्वायरो पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगेगी। सेक्टर-43 की एजेंसी पर भी पेनल्टी लगेगी। कई अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन काटने और सुपरवाइजर की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए।
सेक्टर-145 के पुस्ता मार्ग, सलारपुर के पीछे मेट्रो कॉरिडोर के नीचे की सड़क और सेक्टर-71 अंडरपास से हिंडन पुल तक एमपी-3 मार्ग को प्राथमिकता पर ठीक कराने को कहा गया। सभी शौचालयों को 15 अक्टूबर तक चालू करने के आदेश हुए।बरौला तथा सेक्टर-138 व 140 में अवैध निर्माण रोकने और ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए। एमपी-3 मार्ग से अवैध वेंडर एक माह में हटाने होंगे। आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *