नई दिल्ली/ नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
किडज़ानिया इंडिया दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर ओपन हाउस ले आया है। इसमें युवा, पेशेवर और उनके दोस्त बिना बच्चों के भी आ सकते हैं, बच्चों को साथ भी ला सकते हैं। अगस्त वाले पहले ओपन हाउस को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए दूसरा आयोजन तय हुआ है। कार्यक्रम शनिवार, 26 सितंबर 2026 को किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में होगा। पार्क सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगा। आने वाले 100 से ज्यादा रोल-प्ले गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ खास गतिविधियों के लिए कद और वजन की पाबंदी रहेगी। ग्रुप गेम और इंटरैक्टिव अनुभव भी होंगे।
किडज़ानिया का कहना है कि कई वयस्क बचपन वाली खुशी फिर से जीना चाहते थे। ओपन हाउस उन्हीं के लिए है—फोन रखो, दोस्तों-सहकर्मियों-भाई-बहनों के साथ खेलो, हंसो और नई यादें बनाओ।किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरनदीप सिंह सेखों ने कहा कि पहले ओपन हाउस की प्रतिक्रिया ने वही बात पक्की की जो सालों से सुन रहे थे—‘हम कब आकर यह कर सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि बड़े हो गए हैं, लेकिन रोल-प्ले की इच्छा खत्म नहीं होती।
टिकट: पांच घंटे का टिकट 1,200 रुपये, पूरे दिन का 1,500 रुपये। बच्चों और बड़ों की कीमत एक जैसी। बड़ों के टिकट में 400 रुपये का बोनस प्ले शामिल है। ओपन हाउस वाले दिन सामान्य कीमत लागू नहीं होगी। टिकट पार्क, किडज़ानिया वेबसाइट और डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे।
